बेंगलुरू। कॉफी बागान मालिक ने दिहाड़ी पर काम करने
वाले एक मजदूर को तीन कुत्तों के साथ बड़े में बंद कर दिया। उसकी गलती इतनी
थी कि वह समय पर मालिक को लिया गया चार हजार रुपए का लोन नहीं चुका पाया।
बताया
जा रहा है कि कुत्तों के हमला करने के कारण 32 साल के हरीश को गंभीर चोट
आई हैं। उसके सिर, पैर, गले और हाथ में कुत्तों ने काटा है। पोनमपेट पुलिस
के एसआई महेश ने बताया कि पहले किशन के बागान में हरीश काम करता था। कुछ
महीनों पहले उसने किशन से चार हजार रुपए उधार लिए थे, लेकिन समय पर चुका
नहीं पाया।
इसके साथ ही उसने हाल ही में किशन के बागान में काम करना
बंद कर दिया था और अपने एक रिश्तेदार की दुकान में काम करने लगा था। अपने
एक साथी मधु के साथ किशन 29 अगस्त को हरीश के घर पहुंचा और उससे पैसे देने
की मांग की। इस पर हरीश ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसे दुकान से
खींचकर उन्होंने जीप में डाल लिया।
इसके बाद हरीश को वहां से बागान
में लाकर उन्होंने जबरन कुत्तों के सामने डाल दिया। कुत्तों के वीभत्स
तरीके से हमला करने से किशन और मधु डर गए और उन्हें लगा कि कहीं हरीश मर
नहीं जाए, तो उसे गोनिकोप्पालू कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में छोड़ गए।
प्राथमिक
उपचार दिए जाने के बाद उसे मैसूर में भेज दिया गया। दो सितंबर को इलाज
कराकर लौटने के बाद हरीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। किशन और मधु के
खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
4000 रुपए का लोन नहीं चुकाया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment