Press "Enter" to skip to content

जेल में 10 दिन बाद ऐसे गुजारा कर रहे गुरमीत राम रहीम, ये है उनका शेड्यूल

जेल में 10 दिन बाद ऐसे गुजारा कर रहे गुरमीत राम रहीम, ये है उनका शेड्यूलरोहतक।साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत
राम रहीम जेल में 10 दिन काट चुके हैं। 25 अगस्त को उन्हें दोषी करार दिया
गया था, इसके बाद से ही वे सुनारियां जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम अभी
तक किसी भी परिजन से नहीं मिल सके हैं। उन्होंने 10 लोगों से मिलने की
इच्छा जताई है लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के चलते अभी तक कोई भी नहीं मिला है।
 
जेल कैंटीन में फ्रूट और जूस पी रहे हैं गुरमीत राम रहीम…
– गुरमीत राम रहीम जब सुनारियां जेल पहुंचे थे उसी दिन उनके जेल अकाउंट में 18 हजार रुपये डलवाए गए थे।
– गुरमीत उसी पैसे से जेल में बने कैंटीन से फ्रूट व जूस पी रहा है।

जेल की रोटी नहीं आ रही रास
– गुरमीत को जेल की रोटियां रास नहीं आ रही हैं। वह बार-बार कहने पर भी बहुत कम रोटी खा रहा है।
– बाबा के लिए जेल प्रशासन ने दो नंबरदार नियुक्त कर रखे हैं। जो उन्हें रोटी पूछते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!