Press "Enter" to skip to content

राम रहीम को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जेल में

जेल में राम रहीम को मिल रही स्पेशल फैसिलिटी, इस कैदी ने बताई ये सच्चाईरोहतक (हरियाणा). पीटीसीसुनारिया जेल में बंद राम रहीम की बैरक
से सटे जेल अस्पताल में 13 दिन से भर्ती अनशनरत संत गोपालदास ने कई आरोप
लगाए हैं। संत ने कहा कि जेल प्रशासन आम कैदियों से अलग किचन से राम रहीम
को स्पेशल डाइट दे रहा है। सुविधाओं का चौकस इंतजाम करने के साथ ही उसके
हेल्थ चेकअप के लिए इंपोर्टेड मशीनें मंगाई गई हैं। 
कैसे हुआ मामले का खुलासा…
– गुरुवार को संत की तबीयत बिगड़ गई थी। शाम 5 बजे उन्हें सुनारिया जेल से पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
– संत ने कहा कि जेल अस्पताल की अलग रसोई है, जहां राम रहीम का भोजन नाश्ता तैयार कराया जाता है।

डॉक्टरों की टीम के चेकअप करने के बाद हाई क्वालिटी फूड उसके सामने परोसा
जाता है। उसका भोजन अन्य कैदियों से बिल्कुल अलग और संतुलित रखने की
हिदायत है। अब कैदी बैरकों में ठूसे पड़े हैं। उनको बाहर निकलने का मौका
नहीं दिया जाता। अखबार, लाइब्रेरी सब बंद है। कैदियों की मानसिक हालत बिगड़
रही है। उसके नजदीक की बैरकों में बंद – कैदी राम रहीम को चिल्लाकर अपशब्द
बोलते हैं, ताकि वह बेचैन हो और जेल प्रशासन उसे किसी और जेल में शिफ्ट कर
दे।
– राम रहीम के पास ड्यूटी कर चुके जेल अस्पताल के नंबरदारों ने बताया कि राम रहीम को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!