श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह
जम्मू-कश्मीर के हालात जानने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चार
दिवसीय दौरे पर शनिवार को घाटी पहुंचे। पहले दिन राजनाथ सिंह ने
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, राज्यपाल एनएन वोहरा और 20 से अधिक
प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह अनंतनाग
पुलिस लाइन में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के मुलाकात की।
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सारे पुलिस स्टेशन में बुलेटप्रूफ
गाड़ियों का ऑर्डर दिया जा चुका है। हमारे जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट भी
मिलनी चाहिए और इसके लिए फंड दे दिया गया है। मैंने अब्दुल रशीद की बेटी
जोहरा की तस्वीर देखी, उसका आंसूओं से भीगा चेहरा देखा, दिल से उसका दर्द
निकलता ही नहीं। मेरे पास प्रधानमंत्री का आपके लिए संदेश है। उन्होंने
आपकी बहादुरी और वीरता की सराहना की है। मैं सबसे अपील करूंगा कि किसी को
अगर कोई शिकवा, शिकायत हो तो सीधा हमसे बातचीत करे,मैं खुले दिल से बात
करने को तैयार हूं। दहशतगर्दी से कश्मीर को निजात मिलकर रहेगी और फिर से
हमारा कश्मीर जन्नत बनकर रहेगा, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
इससे
पहले शनिवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि वह खुले दिमाग से यहां आए हैं और
राज्य की समस्याओं के समाधान ढूंढने में सरकार की मदद करने वाले किसी भी
व्यक्ति से मिलना चाहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद सिंह ने घाटी
के सामाजिक, कारोबार, ट्रैवल समेत विभिन्न वर्गो से जुड़े 24 संगठनों से
मुलाकात की। उन्होंने ट्रैवल एजेंटों, होटल व रेस्तरां मालिकों, शिकारा व
हाउसबोट संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। राजनाथ कश्मीर पंडितों,
सिखों, शिया, गुर्जरों, पहा़ि़डयों समेत विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधिमंडल
से भी मिले। फल उत्पादकों व स्व-रोजगार प्राप्त महिलाओं से भी मिले।
मुलाकात तीन घंटे से अधिक समय तक चली।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ करीब एक घंटा बैठक –
राजनाथ
सिंह की गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ उनकी करीब एक
घंटा बैठक चली। बैठक में दोनों ने राज्य के मौजूदा आंतरिक और बाहरी सुरक्षा
परिदृश्य पर चर्चा करते हुए हालात सामान्य बनाने, पीडीपी-भाजपा गठबंधन में
तय एजेंडा ऑफ एलांयस पर जारी क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री विकास पैकेज के
तहत जारी विकास योजनाओं की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
यासीन मलिक गिरफ्तार, गिलानी व मीरवाइज नजरबंद –
ऑल
पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर
फारूक तथा मोहम्मद यासीन मलिक ने शनिवार को दिल्ली जाकर वहां एनआईए के
सामने गिरफ्तारी देने का एलान किया था। शनिवार त़़डके प्रशासन ने गिलानी
तथा मीरवाइज को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। यासीन मलिक शुक्रवार को जेल
से रिहा हुए थे, उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
कांग्रेस का उच्च स्तरीय ग्रुप आज पहुंचेगा जम्मू –
पूर्व
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्लानिंग एंड
पॉलिसी ग्रुप रविवार को जम्मू पहुंचेगा। ग्रुप जम्मू में विभिन्न
प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेगा। इस गुप में वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह,
पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद व अन्य नेता शामिल हैं।
दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को फिर से जन्नत बनने से नहीं रोक सकती – राजनाथ सिंह
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment