राजकोट। मोबाइल एक ओर जहां हमारी जिंदगी का अहम
हिस्सा बन गया है तो दूसरी ओर इसकी वजह से कई घर भी बर्बाद हो रहे हैं।
ताजा मामला गुजरात का है, जहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने ढ़ाई साल के
बेटे सहित मौत को गले लगा लिया क्योंकि पति उसे मोबाइल पर बात करने से मना
करता था।
दरअसल शनिवार रात चुनारवाड़ा के उधुअनगर में एक महिला ने
पहले तो अपने ढ़ाई साल के बेटे को आग के हवाले किया फिर खुद पर भी केरोसिन
छिड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने महिला की पहचान रामनगर निवासी ज्योति वेदानी
(32 वर्ष) के रूप में की।
पु्लिस के अनुसार मृतका को पति मुकेश
वेदानी ने फोन पर लंबी-लंबी बातचीत करने के लिए टोका था। जिसके बाद अक्सर
दोनों में इस बात को लेकर टकराव होता था। इस बार भी दोनों के बीच मामला तब
बिगड़ गया जब मुकेश ने अपनी बीवी के भाई से इस बारे में शिकायत कर दी और
मृतका ज्योति को जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद ही महिला ने गुस्से में
आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
फोन पर बात करती थी पत्नी, पति के मना करने पर आत्महत्या कर ली
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News





Be First to Comment