बामौरकला। बामौरकला में राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं है, जिस कारण लोगों को काफी
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के निवासियों द्वारा लगभग 25
वर्षों से बैंक खोले जाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई
नहीं हुई है। भिंड-भोपाल स्टेट हाइवे 19 के तहत पिछोर चंदेरी मार्ग के
बीचों-बीच बामौरकला स्थित है। यहां राष्ट्रीकृत बैंक न होने के कारण लोग
व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को लेनदेन के लिए या तो 20 किलोमीटर दूर
चंदेरी या फिर 30 किलोमीटर दूर खनियांधाना जाना पड़ता है, जिससे लोगों को
आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी होती है। यहां आने पर घंटों तक बैंक की
लाइन में खड़ा होना पड़ता है और अगर इतने में लिंक फैल हो जाए तो बैरंग घर
लौटना पड़ता है। यहां निवास करने वाले रमेश ओझा, विक्की शर्मा एवं नारायण
प्रजापति ने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड तो हैं, लेकिन एटीएम मशीन न
होने के कारण वह शोपीस बनकर रह गए हैं। क्षेत्र की जनता ने मंत्री, सांसद,
विधायक व कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द राष्ट्र यहां राष्ट्रीयकृत
बैंक खोला जाए, जिससे लोगों को सुविधा हो सके।
पच्चीस वर्षों में नहीं खुल पाई बामौरकला में बैंक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment