Press "Enter" to skip to content

CCTV फुटेज से सामने आई ये बात रेंगते हुए टॉयलेट के बाहर आया था बच्चा

रेंगते हुए टॉयलेट के बाहर आया था बच्चा, CCTV फुटेज से सामने आई ये बातगुड़गांव।रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सिक्युरिटी स्टैंडर्ड की
जांच के लिए एसआईटी ने बुधवार को स्कूल का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान टीम
ने बच्चे की हत्या की मिस्ट्री सॉल्व करने के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी
फुटेज की जांच की। जिसमें टॉयलेट के बाहर लगे एक कैमरे में उस मासूम की मौत
का मंजर कैद है। एक टीवी चैनल के पास मौजूद फुटेज के मुताबिक फुटेज में
खून से सना बच्चा टॉयलेट के बाहर फर्श पर चलते हुए दिख रहा है। बता दें कि
रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सभी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए
कब्जे में ले लिया था। 
क्या है फुटेज में….

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अनुसार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की वो बस वारदात
वाले दिन सुबह 7.40 पर स्कूल पहुंच गई थी, जिसमें कंडक्टर अशोक भी था।
– स्कूल के बच्चे जब बस से उतरकर अपनी क्लास की ओर गए तो ड्राइवर कैंपस के
अंदर बस को पार्क करने के लिए आगे बढ़ता है। अगले ही पल, अशोक स्कूल के
मेनगेट से अंदर आता है और सीधे उस टॉयलेट की ओर जाता है, जहां मासूम बच्चे
का मर्डर किया गया था।
– बच्चे को छोड़ने उसके पिता वरुण और उसकी बहन स्कूल के मेनगेट पर छोड़कर
जाते हैं। इसके बाद बच्चे की बहन अपनी क्लास में चली जाती है जबकि बच्चा
टॉयलेट में जाता है।
– टॉयलेट के पास लगे एक कैमरे की रिकार्डिंग में दिखता है कि कंडक्टर अशोक और बच्चा एक- एककर टॉयलेट में इंटर होते हैं।
– 7.55 और 8.10 के बीच में अशोक को बाथरूम से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। इस बीच कोई तीसरा व्यक्ति टॉयलेट में नहीं दिखता।
– टॉयलेट से अशोक के बाहर चले जाने के कुछ पल बाद बच्चा एक हाथ से अपने गले को पकड़े बाहर की तरफ रेंगता हुआ दिखाई पड़ता है।
– फुटेज के मुताबिक इसके बाद वहां पहुंचने वाला पहला शख्स स्कूल माली होता
है। जो टॉयलेट के बाहर फर्श पर पड़े खून से सने बच्चे को देखकर शोर मचाता
है।
– उसकी आवाज सुनकर पास की क्लासेस के कुछ टीचर निकलकर बाहर आते हैं, और खून
से लथपथ बच्चे के आस-पास जमा हो जाते हैं। हंगामें के दौरान कंडक्टर अशोक
दोबारा फुटेज में दिखने लगता है।
– वो आदमी बच्चे को उठाते हुए
दिखता है, और फिर वो उसे एक टीचर की कार में डालते हुए दिखाई देता है। इसके
बाद बच्चे को टीचर की कार से पास के एक हॉस्पिटल ले जाया गया था, वहां उसे
डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया था।
मामला क्या है?

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को (8 सितंबर) को 7 साल के
बच्चे का मर्डर कर दिया गया था। बॉडी टॉयलेट में मिली थी। इस मामले में
पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार को अरेस्ट किया था। आरोपी अशोक 8 महीने पहले ही स्कूल में कंडक्टर की नौकरी पर लगा था।
– अशोक ने मीडिया को बताया, ”मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं बच्चों के
टॉयलेट में था। वहां गलत काम कर रहा था। तभी वह बच्चा आ गया। उसने मुझे देख
लिया। मैंने उसे पहले देखा धक्का दिया। फिर खींच लिया। वह शोर मचाने लगा
तो मैं डर गया। फिर मैंने उसे दो बार चाकू से मारा। उसका गला रेत दिया।”
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!