Press "Enter" to skip to content

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज

Image result for भारत और ऑस्ट्रेलियाभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 123 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें
से भारत ने 41 जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया को 72 मैचों में जीत मिली है। 10
मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है।
– भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 51 वनडे मैच खेले गए हैं।
इनमें से 21 भारत ने जीते हैं, वहीं 25 में ऑस्ट्रेलिया जीता है। पांच
मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

ऐसा है सीरीज रिकॉर्ड
– भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 8 वनडे सीरीज हो चुकी हैं, जिनमें से तीन भारत ने जीती हैं, जबकि पांच ऑस्ट्रेलिया ने।

घरेलू जमीन पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे सीरीज खेली हैं।
इनमें से चार सीरीज ऑस्ट्रेलिया और 3 सीरीज इंडिया ने जीती है।
– दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2016 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। 5
मैचों की इस सीरीज को कंगारू टीम ने 4-1 से जीता था। वहीं भारत की धरती पर
दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज 2013 में हुई थी, जिसे भारत ने 3-2 से
जीता था।
अक्षर हुए चोटिल, जडेजा को मिली एंट्री

चेन्नई वनडे से ऐन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका तब लगा जब स्पिनर अक्षर
पटेल चोटिल हो गए। अक्षर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान एड़ी में चोट लग गई।
जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
– ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने अक्षर के चोटिल होने के बाद उनकी जगह
पर रवींद्र जडेजा को पहले 3 वनडे के लिए टीम स्क्वॉड में शामिल किया है।
धवन नहीं खेलेंगे तीन मैच

टीम के रेगुलर ओपनर शिखर धवन सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल रहे
हैं। वाइफ की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने बीसीसीआई से खुद को
रिलीज करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे बोर्ड ने मान लिया।
– भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि जो टीम पहले दो वनडे जीतेगी, सीरीज पर भी उसी का कब्जा रहेगा।
मेहमान टीम को भी लगा एक झटका

सीरीज शुरू होने से ऐन पहले मेहमान टीम को भी एक झटका लगा, जब टीम के ओपनर
एरोन फिंच चोट की वजह से सीरीज के कुछ मैचों से बाहर हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने फिंच की जगह पर पीटर हैंड्सकोंब को वनडे
सीरीज के लिए कवर प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया है, जो उनकी जगह
ओपनिंग कर सकते हैं।
– सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन ट्रेविस हेड ने कहा
था कि उनकी टीम की फील्डिंग काफी मजबूत है और यही सीरीज डिसाइडर साबित
होगी।
– हेड के मुताबिक, ‘अगर हम कैच पकड़ते हैं और रन आउट करते हैं तो गेम बदल
सकते हैं। हमारे पास कई शानदार फील्डर है। हमें सिर्फ मौके भुनाने की जरूरत
है।’
ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया करीब-करीब वही
है जिसने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त परफॉर्म किया था।
– कप्तान विराट कोहली
भी टीम को जीत के ट्रैक पर बनाए रखने के लिए टीम में ज्यादा बदलाव करना
पसंद नहीं करेंगे। पहले वनडे में विराट पांच बैट्समैन, चार बॉलर और दो
ऑलराउंडर के साथ टीम को उतार सकते हैं।
– रोहित के साथ रहाणे के
ओपनिंग करने के चांस हैं, वहीं तीसरे नंबर पर विराट आएंगे। चौथे नंबर के
लिए मनीष पांडेय का पलड़ा लोकेश राहुल से भारी लग रहा है, वहीं ऑलराउंडर के
तौर पर हार्दिक और केदार को मौका मिल सकता है।
इन मुकाम पर होगी इंडियन प्लेयर्स की नजर

धोनी अपने वनडे करियर में अब तक 301 मैचों में 9658 रन बना चुके हैं। वे
10 हजार रन पूरे करने से केवल 342 रन दूर हैं। अगर इस सीरीज में 10 हजार रन
पर पहुंच जाते हैं तो वे ये अचीवमेंट हासिल करने वाले भारत के चौथे
बैट्समैन होंगे।
– भारत के लिए अब तक सचिन तेंडुलकर (18426), सौरव गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) वनडे करियर में 10 हजार रन बना चुके हैं।
– इंडियन फास्ट बॉलर उमेश यादव वनडे करियर में 100 विकेट लेने के मुकाम पर पहुंचने से केवल 2 विकेट दूर हैं। वे अब तक 70 मैचों में 98 विकेट ले चुके हैं।
– मो. शमी भी वनडे करियर में विकेट की सेन्चुरी लगाने से सिर्फ 9 कदम दूर
हैं। वे अपने करियर में अब तक 49 मैचों में 91 विकेट ले चुके हैं। इन दोनों
बॉलर्स की नजर विकेट की सेन्चुरी लगाने पर होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!