Press "Enter" to skip to content

व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डालने वाले सांसद खालसा के खिलाफ शिकायत

Image result for व्हाट्सएप ग्रुप

लुधियाना। पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के आम आदमी पार्टी
से निष्कासित सांसद हरिंदर सिंह खालसा के व्हाट्सएप नंबर से वायरल हुई एक
वीडियो को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।
समराला की एक महिला ने डिप्टी
इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) से मिलकर सांसद के खिलाफ आरोप लगाया है कि
उन्होंने अपने नंबर से यह वीडियो भेजा है और उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का
केस दर्ज किया जाए। समराला निवासी रेणू सोनिया ने डीआईजी लुधियाना गुरचरण
सिंह से मिलकर शिकायत की है कि 70 वर्षीय सांसद खालसा ने व्हाट्सएप ग्रुप
पंगेबाज मामा में यह फिल्म डाली, जो राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत की
है।
इस ग्रुप के आइकन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी फोटो लगी है। इस ग्रुप का एडमिन खन्ना निवासी त्रिलोचन सिंह है।
तस्वीर
देखने के बाद सोनिया ने एतराज जताया और कहा कि ‘सांसद के फोन से ऐसा
वीडियो ग्रुप पर डाला जाना शोभा नहीं देता। सांसद को यह भी पता है कि वह भी
इस ग्रुप की सदस्य हैं और उनकी बेटी के समान हैं।’सोनिया ने आरोप लगाया कि
सांसद खालसा कुछ टिप्पणी करने की बजाए ग्रुप छोड़ कर भाग खड़े हुए।
डीआईजी
ने कहा कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सोनिया ने
पुलिस वालों पर भी आरोप लगाया कि सबसे पहले वह सांसद पर कार्रवाई को लेकर
खन्ना पुलिस थाने में गई तो पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। पहले पुलिस वाले
टालमटोल करते रहे फिर मामला दर्ज करने से ही इन्कार कर दिया।
उन्होंने
आरोप लगाया कि खन्ना थाना प्रभारी ने तो यहां तक कह दिया कि वह इस मामले
को लेकर डीएसपी के पास जाएं। लेकिन व डीएसपी की बजाए डीआईजी के पास पहुंची
और अपनी शिकायत उन्हें सौंपी। रेणू सोनिया के आरोप के बाद विपक्षी दल भी
सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गए हैं।
कोट खन्ना
निवासी महिला रेणू सोनिया सांसद हरिंदर सिंह खालसा के खिलाफ शिकायत लेकर आई
थी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 गुरचरण सिंह, डीआईजी, लुधियाना
मैं
ब्रिटेन में था जब व्हाट्सएप पर इस तरह की घटना हुई। यह वीडियो संभवतः
किसी बच्चे ने पोस्ट कर दिया क्योंकि मैंने अपना मोबाइल रिश्तेदार के यहां
छोड़ गया था। –  
हरिंदर सिंह खालसा, निलंबित आप सांसद

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!