
खोड।
शिवपुरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा खोड़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा
भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बडी खुशियों के
साथ मनाया गया और साथ ही मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर खोड़ मे स्थित
शासकीय आदिमजाति कन्या प्री.मैट्रिक छात्रावास पहुचकर सभी छात्राओं को फल
बितरण कर 17 सितम्बर को सेवा पर्व के रूप मे मनाया गया एवं चल रहे नव
मतदाता जोडो अभियान के अन्तर्गत भाजपा खोड़ मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी के
नेतृत्व मे खोड़ भाजपा कार्यालय स्थित बैठक में उपस्थित पार्टी के
कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची देकर पोलिंग बूथ के प्रभारी नियुक्त कर
उन्हें जिम्मेदारी सौपी गई। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश
सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, कृपाल सिंह लोधी दरगवा,
ब्रजमोहन निगोति विधायक प्रतिनिधि, अभिषक बरसैयाँ, उत्तम नीखरा, नवीन
भागर्व, राजकुमार लोधी, ताहिर खाँन मंडल मिडिया प्रभारी, खेमराज जाटव, मनीष
कुशवाह, घनश्याम जाटव, आदि समस्त कार्यकर्तागण शामिल रहे।






Be First to Comment