खरगोन। सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति को उसके परिजनइलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके पहले की डॉक्टर उसका इलाज शुरू
करते, वहां कुछ लोग एक झाड़फूंक करने वाले को ले आए। जो ये दावा करता रहा
है कि मैं सांप का जहर उतार दूंगा।
परिजनों के कहने पर वो झाड़फूंक
करने लगा, इस दौरान मरीज दर्द से तड़प रहा था। वहीं अस्पताल का स्टॉफ यह
तमाशा देखता रहा, किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया।
इस दौरान दूसरे
मरीजों के परिजन भी यह सब देखते रहे, तो कोई इस घटना का वीडियो बनाता रहा।
झाड़फूंक करने वाला बार-बार दावा कर रहा था कि जहर उतर रहा है।





Be First to Comment