Press "Enter" to skip to content

दो-दो बार शिलान्यास होने के बावजूद डिवाइडर का इंतजार करते-करते पथरा गई है खनियाधाना वासियों की आंखें खुदी सड़क से उड़ रही धूल, बढ़ रहे हैं दमा सांस की बीमारी के मरीज ठेकेदार ने कहा हम तो सड़क बनाने तैयार विद्युत विभाग कर रहा देरी

खनियांधाना
जिले की खनियाधाना तहसील में रेडी चौराहे से लेकर मायापुर, कदवाया तक जाने
वाली निर्माणाधीन सीसी रोड सड़क का काम इन दिनों जोर शोर से चल रहा है
लेकिन खनियाधाना नगर सीमा में पौठयाई से लेकर अस्पताल चौराहे के बीच खुदी
पड़ी सड़क का निर्माण नहीं होने से तथा डिवाइडर के इंतजार में पिछले करीब
एक साल से यहां के लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है । करीब दो किमी लंबी
सड़क खुदी होने के कारण उड़ रही धूल से नगरवासियों को दमा सांस जैसी गंभीर
बीमारियों का शिकार होने की समस्या बनी हुई है। यहां के लोगों का कहना है
कि डिवाइडर निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क पर डिवाइडर का
निर्माण नहीं किया जा रहा है । हर विभाग एक दूसरे के ऊपर टालमटोल कर रहा
है। पहले ठेकेदार द्वारा स्वीकृति का इंतजार करना बताया गया फिर रास्ते में
आने वाले पेड़ों को काटने की समस्या आई अब विद्युत विभाग द्वारा बीच सड़क
में आने वाले विद्युत पोलों को नहीं हटाया जा रहा है और ना ही डिवाइडर के
बीच में नए पोल खड़े करने की कोई व्यवस्था की जा रही है जबकि विभाग द्वारा
इस कार्य के लिए विधिवत टेंडर जारी हो गया है इसके बावजूद विद्युत ठेकेदार
द्वारा यह कार्य क्यों नहीं किया जा रहा यह समझ से परे है।
जानकारी के
मुताबिक नगर खनियाधाना के बीच से चल रही नवीन सीसी सड़क के निर्माण में नगर
के सौन्दर्यीकरण को बढ़ाने के लिए स्थानीय जनता द्वारा डिवाइडर की मांग की
गई थी लंबे समय बाद जब स्वीकृति मिली तो इसका श्रेय लेने के लिए दोनों
प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने एक नहीं दो बार इसका उद्घाटन भी कर दिया
लेकिन आज करीब एक वर्ष बाद भी यह कार्य शुरू नहीं हो सका जिससे यहां के
नागरिकों में भारी रोष है। स्थानीय नागरिकों ने राजनीतिक दलों के
प्रतिनिधियों से भी यही अपेक्षा की है कि जिस प्रकार की सक्रियता उन्होंने
डिवाइडर की स्वीकृति के लिए दिखाई उसी सक्रियता से शीघ्र ही इसका निर्माण
प्रारंभ कराया जाए ताकि यहां के आम लोगों को व वाहन चालकों को हो रही
परेशानी से निजात मिल सके।

इनका कहना है
हम तो सड़क पर
डिवाइडर बनाने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं लेकिन विद्युत विभाग के
ठेकेदार द्वारा आज तक बिजली के खंबो को निकालने व नए लगाने का काम शुरू
नहीं किया गया है जिससे काम रुका पड़ा है , बीच में पडऩे वाली पुलिया भी बन
गयीं है काम में देरी होने से हमारा भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
पुष्पेंद्र जैन, ठेकेदार
आर.के.जैन इंफ्रा प्रोजेक्ट कम्पनी लि
.

हमारे विभाग एवं ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की बाधा नहीं है बस बिजली
विभाग वाले अभी काम जल्दी कर दें तो शीघ्र ही यह सड़क एवं डिवाइडर बनकर
तैयार हो जाएंगे।
ए. राजोरिया, सब इंजीनयर पीडब्ल्यूडी खनियांधाना

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!