रायसेन। मध्यप्रदेश सरकार के कद्दावर दो मंत्रियों के
परिजन और रिश्तेदारों का व्यवसायिक रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
थाने तक पहुंच गया। विवाद खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के बड़े भाई विनोद
कुमार शुक्ला और लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के करीबी रिश्तेदार
वीरेन्द्र सिंह सिमरिया वालों के बीच का है।
दोनों पक्षों के बीच
व्यवसायिक लेनदेन का विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। पुलिस के मुताबिक
इस विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला एक
दिन पहले तब बिगड़ गया, जब लोनिवि मंत्री के रिश्तेदारों ने खनिज मंत्री के
भाई के वायब्रेटर रोलर (कीमत लगभग 25-30 लाख) को नुकसान पहुंचा दिया।
सूत्रों
का दावा है कि इसके बाद दोनों मंत्रियों की ओर से अपने अपने पक्ष के लोगों
के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के पास फोन पहुंचने लगे। मामले में
राजनीति बढ़ते देख उदयपुरा पुलिस ने इसे सुलझाने का प्रयास किया है।
इस
मामले में शुक्ला ने थाने में शिकायती आवेदन देने के साथ ही एमपीआरडीसी के
अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं
पीडब्ल्यूडी मंत्री के रिश्तेदार की ओर से सुरेन्द्र पटेल ने भी पुलिस में
शिकायत की है।
आठ-दस लाख रुपए के लेनदेने का विवाद
उदयपुरा
पुलिस के अनुसार खनिज मंत्री के बड़े भाई विनोद कुमार शुक्ला की वीकेएस
कंपनी का उदयपुरा सिलवानी कॉरीडोर प्रा.लि.के पास टोल नाके का काम है। यह
टोल नाका एमपीआरडीसी के अधीन है। इसी सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी
मंत्री के रिश्तेदार वीरेन्द्र सिंह का डामर प्लांट है। इसका पूरा काम
सुरेन्द्र पटेल देखते हैं। बताया जा रहा है कि बड़े व्यवसायिक लेनदेन के
बाद यह विवाद बढ़ा है। सोमवार को यही विवाद थाने तक पहुंच गया। लोनिवि
मंत्री के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें कुछ भुगतान लेना है बाकि
उन्होंने कुछ नही किया।
शिकायत मिली है, जांच की जा रही है
पुलिस
को दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन मिला है। इनके बीच लेनदेन का
विवाद है। पुलिस ने मामला सुलझाने का प्रयास किया है। इस मामले की जांच की
जा रही है –
जगत सिंह राजपूत, एसपी रायसेन
पुलिस-प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया है
हां, यह मामला हुआ है, हमने एमपीआरडीसी सहित जिले के प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया है – विनोद कुमार शुक्ला, कॉन्ट्रेक्टर पीडब्ल्यूडी
इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं
इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है, किसी भी मामले को इस तरह से मुझसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए – रामपाल सिंह राजपूत, लोनिवि मंत्री
मंत्रियों के परिजन-रिश्तेदार के बीच रुपयों को लेकर विवाद
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News






Be First to Comment