Press "Enter" to skip to content

अधिकारियो की मिली भगत से बच्चो के हक पर डांका डाल रहे है स्वसहायता समूह

खनियाधाना :–  खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत एक सेकड़ा से अधिक शासकीय  स्कूलों के छात्र छात्राओ को शासन द्वारा मध्यान भोजन  को  कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चो को पौष्टिक आहार भोजन उपलव्ध कराने हेतु लाखो रूपये की राशि दी जाती है ! जिसे शिक्षा विभाग के अधिकारी की मिली भगत से लाखो के बारे न्यारे किये जा रहे है !शासन के नियम के अनुसार सप्ताह के सातो दिन अलग अलग मीनू के हिसाव से पौष्टिक भोजन दिए जाने के सख्त निर्देश है ! किन्तु निर्देश मीनू मात्र दीवारों तक ही सीमित है !बच्चो को सबसे सस्ती पतली सवजी जली कच्ची रोटी दी जा रही है ! कई स्कूलों में तो फर्जी छात्र संख्या दर्शाकर प्रिति माह अधिकारीयो की मिली बगत से बच्चो का बाजिब हक़ छिनकर अपना पेट भर रहे है ! मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के नियंत्रण में स्वसहायता समूह  को निर्धारित कूपन देने में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है एक  सेकड़ा से अधिक 90% स्वसहायता समूहों में बच्चो को शासन के मीनू को ताकपर रखकर अपनी मनमर्जी से गुड बत्ता विहीन भोजन कागजो पर परोसा जा रहा है ! और ग्राम के सचिव सरपंच  जनप्रितिनिधि सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए है सलाद चटनी राजमा दाल आदि दीवार पर ही परोसी जा रही है ! कुछ दबंग स्वसहायता समूह के मालिक जो पिछले दिनों बी पी एल सूची  में सामिल थे आज वह लखपति बने बैठे  है ! कुल मिलाकर अधिकारीयो की मिलीभगत से इस जनहित की योजना को पलीता लगाया जा रहा है ! क्षेत्र के कुछ नागरिको ने जाँच कर कारवाही की मांग की है !

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!