वडोदरा। सत्ताधारी भाजपा के एक पार्षद की मंगलवार सुबहभीड़ ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। मामला बापोड इलाके का है। झुग्गी बस्ती
में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत घरों को गिराने से नाराज लोगों ने
स्थानीय पार्षद हसमुख पटेल के कपड़े भी फाड़ डाले।
पुलिस ने किसी तरह
पार्षद को छुड़ाया। घटना के सिलसिले में 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का वीडियो भी वायरल भी हो गया है। वीडियो में वह लोगों से कहते दिख
रहे हैं कि उन्हें नगर निगम के फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वीडियो
में हसमुख पटेल गुजराती में कह रहे हैं, “यह भूमि जिलाधिकारी के अंतर्गत
आती है। इसे लेकर वही आदेश पारित करते हैं। मैं तो एक छोटा सा पार्षद हूं।
मुझे नगर निगम आयुक्त के निर्णय के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”





Be First to Comment