शिवपुरी। 11 के.व्ही. भेड़ फार्म फीडर पर मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण 9 मई 2026 को इससे जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, मनियर पार्क, वर्मा कॉलोनी, टोंगरा रोड, आईटीबीपी गेट के सामने स्थित राइन मार्केट, राघवेंद्र नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटीनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।







Be First to Comment