Press "Enter" to skip to content

नदी किनारे बने थे अवैध शराब के अड्डे, शराब और महुआ जब्त,

छिंदवाड़ा।   रविवार की सुबह आबकारी अमले ने जब पालादौन के पास से बंदी, केरिया, पाल्हरी तक पेंच नदी के किनारों को खंगाला तो जगह-जगह शराब के अड्डे मिले। बंदी निवासी तुलसीराम तो पेंच नदी के बीच में बने टापू पर ही शराब बनाते मिला। इसके साथ ही पाल्हरी से शुरू हुआ बाघा नाला जो इन दिनों सूख जाया करता था वो भी नहर से हो रहे पानी के रिसाव के कारण पानी से भरा हुआ है। बाघा नाले के किनारे भी शराब के 3 अड्डे मिले।सिहोराढाना में भी नहर के किनारे शराब का बड़ा अड्डा मिला जहां से 8 केन लाहन बरामद हुआ। सभी शराब के अड्डों में लाहन झाड़ियों या मक्के की कड़वी में छुपाकर रखा गया था। बरामद लाहन को मौके पर ही विधिवत तरीके से नष्ट कर दिया गया जबकि हाथ भट्टी शराब को जप्त कर लिया गया।
इनका कहना है
आबकारी अमला अब नदी-नहर और नालों के किनारे सतत निगरानी रखेगा। प्रयास किया जाएगा कि अब दोबारा इन जगहों पर शराब के अड्डे न बन पाएं – दीपम रायचुरा, डीईओ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!