Press "Enter" to skip to content

चार लाख के कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान,


हरदा/टिमरनी।मंगलवार को टिमरनी के खोडियाखेड़ी गांव के किसान अंतरसिंह ने शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे गुस्साए ग्रामीणों, किसान संघ और कांग्रेस नेताओं ने टिमरनी के बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बैतूल, हरदा नेशनल हाईवे और होशंगाबाद रोड पर करीब पांच किमी तक लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी मृतक किसान की बुजुर्ग मां को दस लाख रुपए मुआवजा देने और बैंक का कर्ज माफ करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों और परिजन का कहना है कि पांच एकड़ खेत में सिर्फ डेढ़ बोरा उड़द पैदा होने और बैंक का 4 लाख रुपए कर्ज होने के साथ ही गेहूं की फसल के लिए उसे 10 बोरी यूरिया की जरूरत थी। लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही थी। इससे वह परेशान था। मंगलवार की सुबह टिमरनी ब्लॉक के ग्राम खोडियाखेड़ी निवासी किसान अंतरसिंह (45) पिता बाबू सिंह घर से खेत में पानी देने का कहकर निकला था। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने उसे जमीन पर पड़े देखा। अंतर सिंह के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि अंतरसिंह अपनी बुजुर्ग मां द्वारका बाई (80) के साथ रह रहा था। पत्नी पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। इधर करताना चौकी प्रभारी कोमलसिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक अंतरसिंह के पास सल्फास की गोली मिली है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
बैतूल : किसान ने की आत्महत्या, कोयले से दीवार पर लिखा- मैं मर्जी से मर रहा हूंमुलताई (बैतूल)। मुलताई थाना क्षेत्र के चंदोराखुर्द के किसान घनश्याम डहारे ने अपने खेत में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। किसान ने खेत के मकान की दीवार पर कोयले से लिखा कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं।’ हालांकि किसान ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हुआ है।पुलिस के मुताबिक चंदोराखुर्द निवासी घनश्याम डहारे (45) सुबह 10 बजे अपने घर से खेत जाने का कहकर निकला था। दोपहर में उसकी पत्नी कविता पुत्र उमाशंकर और पुत्री योगिता जब खेत पहुंचे तो खलिहान के पास घनश्याम बेसुध पड़ा मिला। उसके पास जहरीली दवा की बाटल भी मिली
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!