Press "Enter" to skip to content

विकास के लिए संकल्पित है शिवराज सरकार:रुस्तम सिंह

कोलारस ।।भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार विकास के संकल्पित है,हर गरीब की आंखों के आंसू पोंछने के लिए कटिबद्ध है,हम ठोक कर कह सकते है ये सरकार गरीबो की सरकार है उक्त उदगार जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह जी ने पचावली सेक्टर के ग्राम पचावली,पचावला,संगेश्वर,आरी और डंगोरा में सभाओ को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
ग्रामीणों की खचाखच उपस्थिति में रुस्तम सिंह ने कहा की पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आपका ये सेवक सदा आपकी सेवा में तैयार है,जो काम पचास साल में नही हुए वह अभी हुए है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे इन पर विराम नही लगने वाला।जनादेश के सम्मान के लिए हम कार्य करते रहेंगे।बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष माधव सिंह जी दांगी ने इस अवसर पर कहा की दिखावे से दूर जमीन पर कार्य करते हुए सकारात्मक परिणाम के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति इस सरकार के पास है,जो योजनाये शिवराज जी ने प्रारम्भ की है उनसे साफ झलकता है किसी अन्य प्रदेश में जो सरकारो के द्वारा सोचा भी नही गया वह धरातल पर शिवराज जी ने उतार कर दिखाया है।गरीबो के लिए एक रुपये में गेंहू चावल नमक देकर बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से किसानों को बिना व्याज के ऋण उपलब्ध करा कर शिवराज जी ने दीनदयाल जी के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा के मूल मंत्र को दोहराया है।
प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और पचावली सेक्टर के प्रभारी आशुतोष शर्मा ने कहा कि कहने भर से नही करने से ही उपयोगिता सिद्ध होती है,जो शिवराज जी की सरकार की है।भूतो न भविष्यति,न भूतकाल में हुआ न भविष्य में शिवराज जी जैसा मुख्यमंत्री कोई हो सकता है क्योंकि उनकी योजनाये गरीब की सेवा के प्रति संकल्पित नीति ने उन्हें जन सेवक के रूप में स्थापित कर दिया है आज उनकी टक्कर का कोई भी नेता प्रदेश में नही है,उनकी सादगी सहजता और सरलता उन्हें बाकी के नेताओ से कही आगे रखती है।
भाजपा रन्नौद के मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी,पचावली सेक्टर के प्रभारी प्रीतम दांगी, सह प्रभारी जगतपाल दांगी पालक महेंद्र चौबे,बूथ संयोजक सुरेन्द्र लोधी,चरण दांगी,राहुल जैन पत्रकार,इन्द्रसेन यादव,देवेंद्र अवस्थी,भगवत दांगी पचावला,तुलसीराम कुशवाह डंगोरा,सोनू राय, शिवप्रताप कुशवाह,नेपाल कुशवाह,परसादी रजक,विक्रम दांगी,भगवत गिरी,गोपाल कुशवाह,रमेश जाटव,दुर्गेश पूरी ने स्वागत व सेक्टर में कार्यक्रम की विस्तृत जिम्मेदारी ले सफल कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!