शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना एबी रोड पर लगे खंबे में ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बिजली कंपनी को लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 23 जनवरी की रात सूर्या होटल के पास शिवपुरी गुना-एबी रोड शिवपुरी पर एक ट्रक के चालक ने खंबे में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद बिजली विभाग को सूचित किया। मामले में बिजली कंपनी के रवि प्रकाश तिवारी सहायक यंत्री एमपीईबी कार्यालय कस्टम गेट शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस घटना में लगभग उन्हें 50 हजार का नुकसान हो गया है।
ट्रक खंबे से टकराया, बिजली कंपनी को 50 हजार का नुकसान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment