Press "Enter" to skip to content

ट्रक खंबे से टकराया, बिजली कंपनी को 50 हजार का नुकसान

शिवपुरी।  कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना एबी रोड पर लगे खंबे में ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।  घटना में बिजली कंपनी को लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 23 जनवरी की रात सूर्या होटल के पास शिवपुरी गुना-एबी रोड शिवपुरी पर एक ट्रक के चालक ने खंबे में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद बिजली विभाग को सूचित किया। मामले में बिजली कंपनी के रवि प्रकाश तिवारी सहायक यंत्री एमपीईबी कार्यालय कस्टम गेट शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस घटना में लगभग उन्हें 50 हजार का नुकसान हो गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!