Press "Enter" to skip to content

रुपए मांगने पर दुकानदार की लात-घूसों से मारपीट शिवपुरी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करने वाले एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दुकानदार घायल हो गया जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रभांशु पुत्र कैलाश शिवहरे (21) निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करता है। बुधवार को शाम के समय रवि खरे, रिषभ खरे, आकाश खरे निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी उसकी दुकान पर आए और उन्होंने सामान खरीदना। सामान खरीदने के बाद तीनों युवक जाने लगे। जिस पर उन्हें रोककर सामान के रुपए मांगे तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। दुकानदार ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!