Press "Enter" to skip to content

भाजपाइयों की खुली पोली: मोहरा पंचायत में नही बनी एक भी कुटीर

भाजपा के मंत्री विकास के नाम पर मांग रहे वोट

कोलारस।
कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहरा में लगभग 70 जाटव परिवार निवास
कर रहे हैं लेकिन एक कुटीर गांव में बनी है अचरज वाली बात तो यह है कि
ग्राम पंचायत मोहरा के जाटव मोहल्ले में रहने वाले 70 परिवारों में से एक
परिवार को आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत नही हुई है मर्यादा अभियान की
बात करें तो यहां पर शौचालय तो बनाए जा रहे हैं परंतु इनमें भी मनमानी
दिखाई जा रही है और आज भी अधूरे शौचालय पड़े हुए हैं जब हमारे संवाददाता
मौके पर पहुंचे तो वहां पर ग्रामीण जनों ने अपनी अपनी दास्तान बताएं अधूरे
कार्य वहां पर पड़े हुए हैं ग्रामीण जनों ने बताया कि सरकार के मंत्री रोज आ
रहे हैं हम लोगों द्वारा इनको समस्या से अवगत कराया गया परंतु इन्होंने भी
ध्यान नहीं दिया जब सचिव से इस संबंध में हमारे संवाददाता ने बात की तो
सचिव ने बताया कि बजट न होने के चलते यह हालात आपको दिखाई दे रहे हैं परंतु
कुटीर ए और बी शिफ्ट होकर आएंगी जगह जगह गंदगी के ढेर दिखाई दिए सीसी सड़क
नियमों के अनुसार नहीं डाली गई है इस समय कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उप
चुनाव चल रहे हैं और सत्ताधारी दल के मंत्री से लेकर नेतागण यहां तक की
मुखिया शिवराज सिंह चौहान शासन की योजनाओं का हवाला देकर जनता से वोट मांग
रहे हैं परंतु कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आज भी ऐसे गांव ग्राम पंचायतें
मौजूद हैं जहां पर विकास के नाम पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है जबकि
मर्यादा अभियान पर लाखों रुपए सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!