Press "Enter" to skip to content

मंत्रियों के दौरे और वादों से ऊब चुकी कोलारस की जनता

जनता नहीं दिखा रही भाजपा की घोषणाओं में दिलचस्पी

कोलारस। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए होने बाले उप चुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी को होना है किन्तु मतदान से पूर्व बीते करीब दो माह के दौरान जब से भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में कोलारस में डेरा डाला है तब से अब तक करीब एक दर्जन से भी अधिक मंत्रियो के दौरे कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो मेें निरन्तर जारी है। यदि हम मंत्रियो के दौरो की बात करें तो घोषणाये, शिलन्यास, हैडपम्प, ट्रांसफार्मर से अधिक से भी बडा काम आचार संहिता लगने से पूर्व कोलारस विधानसभा में नही हुआ। जबकि हैडपम्प से लेकर ट्रांसफार्मर बदलने जैसे कार्य पंचायत स्तर के होते है। यदि इन कामों को मंत्रियो द्वारा कराया गया है तो कोई बडी उपलब्धी नही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के हजारो मतदाताओ ने व्यक्तिगत समस्याओ केे हजारो आवेदन दिये किन्तु उन आवेदनो में से गिने चुने आवेदनो का निराकरण हुआ है। जिसके चलते लोगो का विश्वास आगामी घोषणाओ से डग मगा रहा है। वहीं कोलारस विधानसभा क्षेत्र में मंत्रियो के लगातार दौरो पर दौरे जारी है जिसके चलते क्षेत्रीय ग्रामीण काफी परेशान हो चुके है। क्यो कि किसान से लेकर मजदूरो को मंत्रियो की सभाओ में भीड जुटाने का माध्यम बनाया जाता है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के किसान एवं मतदाता अपनी  रोजमर्रा की समस्याओ एवं खेती के कार्य नही कर पा रहा है। गांव के प्रभावशाली लोगो से मना नही कर पाता ऐसा मतदाता मंत्रियों के बार बार के दौरो से नाराज दिखाई दे रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!