Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे ने आमसभा में मतदाताओं को दी धमकी

शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की स्टार प्रचारक यशोधरा राजे सिंधिया ने आज सरेआम मंच से मतदाताओं को धमकी दे डाली। यशोधरा ने मतदाताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर आपने भाजपा को नहीं जिताया तो फिर देख लेना? मिली जानकारी के अनुसार आज कोलारस क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के 25 हजार मतों से हारे प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के लिए उप चुनाव में वोट मांगने के लिए पब्लिक के बीच पहुंचे है।
पिछले 13 साल के कार्यकाल में कोलारस को मध्यप्रदेश के नक्शे से विलुप्त मानने वाले शिवराज सिंह चौहान लगातार 10 दौरे कर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील कर रहे है। बीते रोज भाजपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक के चुनाव फिक्सिंग के बयान के बाद आज यशोधरा राजे का बयान समाने आया है। जिसमें यशोधरा राजे सरेआम मतदाताओं को धमकी दे रही है। दरअसल मामला कोलारस के पडौरा गांव का है। जहां यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि अगर आपने भाजपा को बोट नहीं दिए तो फिर देख लेना? हमारी सरकार है हमारा विधायक नही बनाओगें, न तो पानी मिलेगा और न ही पिछडा पन दूर होगा, अगर आप पंजे को वोट दोगें तो हम क्यों… आपको मकान और चूल्हे देंगे। अगर अपने पंजें को वोट देगें तो मे तो आपसे बात नही करने वाली। हमारा मंत्री मंडल भी काम नही करेगा अब देखना आप को है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!