
तैयारियों में जुटे भक्तगण
कोलारस। श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति कोलारस द्वारा 31 मार्च शनिवार को भव्य शोभायात्रा का निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करने के बाद पुन: रामलीला मैदान पहुँचेगी। आयोजकों ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य हनुमान जी के प्रेम, समरसता के संदेश को हर मोहल्ला, हर बस्ती तक पहुँचाना है। शोभायात्रा की तैयारियों में भक्तगण जुटे हुए हैं।






Be First to Comment