Press "Enter" to skip to content

कोलारस में धूमधाम एवं उत्साह से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

कोलारस। पवन पुत्र अंजनी पुत्र महाबली की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। विभिन्न नामों से जाने जाने वाले श्री राम भक्त हनुमान जी की शनिवार को भक्ति भाव एवं भण्डारों,श्रद्धा भाव से मनाई गई। इसके लिए मंदिरों पर तैयारियों की गई थी।  कोलारस में स्थित प्राचीन धर्म शाला हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती की तैयारियों के साथ यहां पर रात्रि के समय भजन गायक कलाकार पवन तिवारी द्वारा भजन गाये गयेे मंदिर पर व्यापक रूप से आकर्षक सजावट की गई थी। मानीपुरा पर स्थित  हनुमान मंदिर, दरबारी ग्राउंड में स्थित हनुमान मंदिर, रामपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर सहित जगतपुर में स्थित हनुमान मंदिर, राई रोड पर स्थित प्राचीन कुंडा वाले मंदिर पर बरी वाले हनुमान जी मंदिर से लेकर बदरवास के पास स्थित बारई बालाजी धाम मंदिर, गुढाल स्थित हनुमान जी के मंदिर एवं गुढा में स्थित हनुमान जी मंदिर सहित सभी मंदिरों पर हनुमान जयंती महोत्सव मनया गया। सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी कहीं कहीं रामायण  पाठ कहीं रात्रि जागरण तो कहीं भजन संध्या का आयोजन के साथ विशाल भण्डारे भी किये गये। रात भर मंदिरों पर रात्रि जागरण सहित कीर्तनों का आयोजन किया गया। 

कोलारस में निकली विशाल शोभा यात्रा

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बजरंग दल और हिन्दु उत्सव समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के रामलीला मैदार से शाम 5 बजे महाआरती के साथ प्रारंभा होकर मानीपुरा, जगतपुर, बस स्टेण्ड, सदर बाजार होते हुये पुन: रामलीला मैदान पर पहुंची हजारो भक्तो की टोली के साथ विशाल शोभा यात्रा कोलारस हिन्दु उत्सव समिति द्वारा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। जिसमें नगर के हजारो भक्तो ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। हिन्न्दु उत्सव समिति की ओर से शोभा यात्रा निकालने में मुख्य रूप से संतोष शर्मा, अशीष गोस्वामी नंदकिशारे यादव, यगोश शर्मा, भानू तोमर, हल्के रजक, संजय भार्गव, उमेश कुशवाह, हर्ष पाराशर, संजू भार्गव, संजय चिडार, अमर काले आदि का विशेष सहयोग रहा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!