Press "Enter" to skip to content

ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कें कहीं उखडी तो कही गडडो मे तब्दील

कोलारस। सरकार जहा गांवो  को शहर से जोडने के लिये सड्क वनवा रही है और करोडों का वजट भेज रही है परन्तु   ग्रामो से लेकर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत डाली गई हैं यह सड़के बनने के बाद से ही उखड जाती है और वही प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर मुख्यमंत्री सड़क योजना सहित अनेक योजनाएं के तहत सड़कें बनाई जा रही हैं गांव को शहरों से जुडऩे के लिए यह सड़कें बनाई गई है कोलारस अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर मुख्यमंत्री सड़क योजना सहित सी सी सड़क है कहीं-कहीं उखड़ी पड़ी हैं तो कहीं चलने लायक तक नहीं बची है जिसके चलते ग्रामीण जन परेशान हो रहे हैं कोलारस की ए बी रोड से पनवारी तक 3 किलोमीटर की सड़क बनी थी घटिया सामग्री का उपयोग होने के चलते यह सड़क जगह-जगह उखड़ गई और फिर से इस सड़क की मरम्मत की जा रही है मरम्मत के नाम पर रूपया ठेकेदार बटोर रहे हैं मरम्मत तो नाम मात्र की की जा रही है जिसके चलते यह सड़क फिर से ग्रामीण जनों के लिए दुखदाई बन जाएगी इस सड़क पर बनाई गई पुलिया पर सी सी कंक्रीट नहीं डाला गया है पुलिया के पास में फीलिंग नहीं की गई जिस में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं ग्रामीण जनों द्वारा शिकायतें की गई परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई खरई से सुआटोर तक की सड़क बन रही है इसमें भी संबंधित ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है घटिया सामग्री का उपयोग खुलेआम इस सड़क को बनाने में किया जा रहा है डेहरवारा से अटारा तक बन रही सड़क में भी संबंधित ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है बेरसिया कालोनी से झिरना तक सडक बन रही है इससड़क मैं भी यही चल रहा है गोरा कस्बा से खार तक बनाई गई सड़क घटिया क्वालिटी की है जिसके चलते बारिश आने पर यह सड़क खराव हो जाएगी इसका पता अभी से ही चलने लगा है बारिश के समय यह सड़के ग्रामीण जनों के लिए परेशानी खड़ी करेंगी हीरापुर बोलाज की सड़क भी ठेकेदार की मनमानी की भेंट चढ़ गई है कोलारस से राई रोड तक बनाई गई सड़क भी प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई थी जिसकी अनेक बार मरम्मत तक की गई है यह सड़क भी गारंटी पीरियड में ही जगह जगह से खुद गई थी गहरे गहरे गड्ढे हो गए थे जिससे आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रही इसके बावजूद भी ठेकेदार ने मरम्मत के नाम पर रुपया निकाल कर कागजों में मरम्मत कई बार कराई इसमे भी कमी रखी  जिसके चलते आज यह सड़क चलने लायक नहीं बची है जबकि इस सड़क पर आवागमन अधिक है क्योंकि अधिकांश गांव इस सड़क से लगे हुए हैं और सुबह से लेकर देर रात्रि तक यह सड़क चलती है परंतु भ्रष्टाचार के चंगुल में फंसी यह सड़के बनने के बाद से ही ग्रामीण जनों को लाभ की जगह नुकसान पहुंचाना शुरु कर देती हैं आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती हैं बारिश के समय तो अधिकांश गांव में बनाई गई सड़कों में गड्ढे होने के चलते पानी भर जाता है जिसके चलते वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती है चदेनी गांव की ओर जाने के लिए बनाई गई सड़क में भी ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है और जगह-जगह सड़कों का घटिया निर्माण चल रहा है और इन सडको कि निगरानी नही की जाती जिसके चलते ठेकेदारों से लेकर सड़क बनाने वाले कर्ताधर्ताओं के हौसले बुलंद बने हुए हैं इन सड़कों से संबंधित विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क बनाने वाले ठेकेदारों से लेकर पंचायतों में बन रही सड़कों की जांच करना चाहिए जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके सड़क बनाने के नाम पर लाखों के बारे न्याकरे किये जा रहे है ।

इनका कहना है 

एवी रोड से पनवारी गांव तक डाली गई सडक मे घटिया मटेरियल का उपयोग होनेसे सडक उखड गई और अब फिर से मरम्मसत कि जा रही है सडक पर बनाई गई पुलियापर सी सी कंकीट नही डाला और पुलिया के पास में फिलिंग नही की गई जिसके चलते दुघर्टनायें हो रही है संबंधित ठेकेदार की शिकायेते कि गई परन्तु  कार्यवाही नहीं की गई है 
गणेशराम जाटव 
पूर्व सरपंच पनवारी 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!