
कोलारस। कोलारस में भाजपा की सरकार के रेल मंत्री द्वारा इंटरसिटी ग्वालियर इंदौर का स्टॉपेज कोलारस में स्वीकृति प्रदान की जिस पर मंगलवार की सुबह 4.30 पर भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव सहित एक एक दर्जन लोग स्टेशन पर पहुंचे। जिन्होंने ट्रेन चालक एवं सह चालक सहित स्टेशन मास्टर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एवं ट्रेन को ग्वालियर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में से एक दर्जन यात्री कोलारस उतरे एवं एक यात्री कोलारस से ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर प्रधान संपादक हरीश भार्गव समाज सेवी मुकेश कुमार गोड़ व्यापारी दिनेश गुप्ता समाजसेवी सरवन सिंह चंदेल भाजपा नेता खजान सिंह सहित एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में ट्रेन का स्टॉपेज होने पर मंगलवार की सुबह पहुंचकर रेल मंत्रालय एवं केंद्रीय सरकार का आभार तथा रेल कर्मियों का स्वागत किया।






Be First to Comment