कोलारस- भाजपा के मुखिया जहां किसानों को अपना भगवान कह कर संबोधित करते है वहीं किसान सबसे अधिक परेशान दिखाई दे रहा है और मुख्य मंत्री के शासनकाल मे है उक्तत आरोप ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता् दीपक वत्स ने लगाये उन्होने बताया कि भावान्तर योजना का लाभ किसानों को नही मिल पा रहा है किसान कम भाव में अपने अनाज को व्यापारियों के यहां मजबूरी में बेच रहा है , किसानों के यहां शादियां होने के चलते साहूकारों के यहां से रूपये जमीने और जेवरात गिरमी रख कर ले रहा है और प्रदेश के मुखिया घोषणाएं करने मे मस्त है इनकी योजनाओं का लाभ किसानों व आम जनता को कही से कही तक दिखता नजर नहीं आ रहा है । विवाह संम्मेालन का प्रचार प्रसार न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जहां शिवराज सिंह बार-बार किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहते है परन्तु किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है आम जनता भाजपा सरकार से उव चुकी है और आने वाले विधानसभा के चुनाव मे इसका प्रणाम देखने को मिल जाएगा






Be First to Comment