दुकानदार सड़कों को बपौती समझकर सड़कों पर ही कर रहे कारोबार

(संजय चिड़ार/अमर काले ) कोलारस। मिनी वृन्दावन के नाम से मसहूर कोलारस की सुंदरता इन दिनों अतिक्रमण रूपी ग्रहण की चपेट में है। यहां अधिकांश बाजारों में चौड़ी-चौड़ी सड़कें हैं, लेकिन पिछले 10-5 सालों में इस कस्बे की दशा काफी खराब हो गई है। इसके लिए जहां प्रशासन और पुलिस की अनदेखी जिम्मेदार है। शहर के कुछ रास्ते एक समय ऐसे थे कि यहां से चार पहिया वाहन निकल जाते थे लेकिन आज हालत यह है कि यहां से पैदल तक निकलना मुश्किल है। जो रास्ते 15 फीट चौड़ेे हैं वह दिन के समय चार से पांच फीट के रह जाते हैं।
इन क्षेत्रों में अतिक्रमण से बिगड़ रहे हालात
शहर में धड़ल्ले से अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। एप्रोच रोड, बस स्टेण्ड, सदर बाजार, सब्जी मण्डी, जगतपुर, कोर्ट रोड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण का बोलबाला है। शहर की सबसे चौड़ी सड़क एप्रोच रोड पर जमकर अतिक्रमण है। जिस कारण यहां दिन में अनेकों बार जाम लगता है। खासकर बस स्टेण्ड पर दुकानदारों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है।








Be First to Comment