शिवपुरी। एक तरफ जहां आंधी-पानी की वजह से किसान परेशान है, वहीं दोपहर के समय निकल रही तेज धूप की वजह से पारा भी अपने तेवर दिखा रहा है। सूर्य देवता के तीखे तेवरों से पारे में दिनोंदिन बढ़ोत्ती दर्ज की जा रही है और 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में चहल-पहल कम है, हालांकि स
हालग के चलते लोग गरमी में भी शादी-ब्याह के कार्यों में व्यस्त नजर आए। शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही जगह-जगह कोल्ड्रिंक व गन्ने के रस की कई दुकानें सज गई है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए शाम के समय इक_े हो रहे हैं, वहीं क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए अब कोल्ड्रिंक व ठण्डे पेय पदार्थों की मांग एकाएक बढ़ गई है।
फलों व जूस की बिक्री जोरों पर
गम्छे, टोपी, चश्मों की बिक्री बढ़ी
इनका कहना है
गर्मी बहुत तेज है, टेम्प्रेचर भी बहुत ज्यादा है। गर्मी के कारण बहुत परेशान हो रहे हैं। घर से निकलना गर्मी के कारण बहुत मुश्किल हो गया है और यदि लगता है कि ऐसा ही टेम्प्रेचर रहा तो घर में एसी पंखे में ही रहना पड़ेगा। गर्मी के कारण दुकानदारी प्रभावित हुई है। दुकानें खाली पड़ी हुई हैं, सिर्फ शाम को ही कस्टूमर आते हैं। दुकानदारी में बहुत लॉस हो रहा है।
गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कॉलेज जाते हैं तो 10 बार सोचना पड़ता है। पहले साइकिल या स्कूटी से कॉलेज चले जाते थे, लेकिन अब ऑटो का सहारा लेना पड़ता है, पर पढ़ाई के लिए गर्मी में जाना जरूरी है।
गर्मी बहुत तेज है और स्कूल में काफी लेट टाइमिंग होती है। स्कूल से आने में में भी बहुत गर्मी लगती है, साथ ही बस में भी परेशानी होती है। मेरे हिसाब से स्कूल वालों को छुट्टी कर देना चाहिए।

Be First to Comment