शिवपुरी। कोलारस के लुकवासा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती कल अपने घर से
बाजार में सलवार सूट सिलवाने की कहकर आई, लेकिन वापस लौटकर घर नहीं पहुंची। परिजनों ने युवती की हर संभव स्थान पर तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि युवती का किसी प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।





Be First to Comment