![]() |
| file photo |
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवीलाल पुत्र भगवती आदिवासी उम्र 42 वर्ष, राकेश पुत्र रघुवीर आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी पीतमपुर सहित एक अन्य कोलारस की ओर आ रहे थे तभी रात्रि 8 बजे देहरदा सड़क पर कान्हा होटल एबी रोड पर ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 4290 के चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवीलाल और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया।







Be First to Comment