Press "Enter" to skip to content

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बदनामी के डर से 15 दिन बाद लिखाई रिपोर्ट

शिवपुरी। मायापुर के ग्राम पिपरौदा आलम में 15 दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी जयंत लोधी के खिलाफ पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 354, 3(1) डब्ल्यू(1), 3(2) 5(क) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विदित हो कि बीते 25 अप्रैल की दोपहर 15 वर्षीय बालिका शौच के लिए गांव के बाहर गई हुई थी जहां बालिका को अकेला देखकर आरोपी जयंत लोधी निवासी पिपलौदा आलम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। जब बालिका ने उक्त घटना के बारे में घर जाकर बताया तो परिजनों ने बदनामी की डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन इस घटना से बालिका काफी क्षुब्ध हो गई थी जिससे वह काफी परेशान थी। ऐसी स्थिति को देखकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया और बालिका को थाने ले जाकर कल उक्त शिकायत दर्ज करा दी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!