
विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी रन्नौद को नगर परिषद बनाने की घोषणा
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रन्नौद को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा की थी। उक्त सूचना पर अमल हो गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम की धारा 5 और धारा 1 के खण्ड ख में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर परिषद रन्नौद का गठन करने की घोषणा की है। उपसचिव की ओर से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नगर परिषद में शामिल होंगी ये ग्राम पंचायतें
रन्नौद नगर परिषद का गठन करने के लिए ग्राम पंचायत रन्नौद, ग्राम पंचायत सेसई के ग्राम सेसई, ढकुआ तथा खरीला जबकि डगपीपरी ग्राम पंचायत के ग्राम डगपीपरी नेगमा सहित गिल्टोरा को शामिल किया गया है। रन्नौद को नगर परिषद बनाने से इलाके में विकास के कार्य तेजी से होंगे। सड़कों का निर्माण होगा। पार्क बनेंगे। पथ प्रकाश उपकरण आदि लगेंगे। सफाई कर्मचारियों की भी नियुक्तियां होंंगी। इसके अलावा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज नगर परिषद से लोगों को मिल सकेंगे।






Be First to Comment