
शिवपुरी-अपने पिता को कोर्ट में निर्णय देते पुत्र ने देखा तो वह भी उसी राह पर चल निकला। कोलारस के दो युवक एक साथ सिविल जज के लिए चयनित हुए है जिनमें एक के पिता सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश है तो दूसरे के पिता समाजसेवी और व्यवसायी हैं।
गुरुवार देर रात घोषित हुए सिविल जज के परिणाम में कोलारस निवासी रिटायर्ड डीजे हरिशंकर वैश्य के पुत्र अमोघ वैश्य का चयन हुआ है जो वर्तमान में साकेत दिल्ली में एडीपीओ के पद पर कार्यरत है। उनका कहना था कि पिता अक्सर कहते थे कि पढऩे से ज्यादा रिवीजन करें क्योंकि कानून एक बार में समझ नहीं आता, बस इसी ट्रिक को अपनाकर मुझे सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। वहीं व्यवसायी सतीश लाइट वालों के पुत्र संजय जैन जो वर्तमान में जिला विधिक सहायता अधिकारी ग्वालियर में पदस्थ हंै। इनका चयन भी सिविल जज के लिए हुआ है।






Be First to Comment