
विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहे इस ओर ध्यानग्रामीणों के विरोध करने पर पंचायत के कर्ताधर्ता देते है झूठे केस में फसाने की धमकी
अतुल जैन की रिपोर्ट मुहारीकलां | विकासखंड खनियाधाना की ग्राम पंचायत नोहरा के ग्राम राजनगर के मजरा भरका में पंच परमेश्वर योजनांतर्गत 330 मीटर सी सी स्वीकृत हुई जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय से अजब सिंह के मकान तक डालनी है जिसकी लागत लगभग 6 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सी सी का निर्माण अत्यंत ही घटिया क्वालटी का कराया जा रहा है। जिसमे मनकताओ का कोई भी पालन नही किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सी सी में कच्चा मसाला 30/1 के मान से डाला जा रहा है एवं ऊपरी सतह में पक्का मसाला 20/1 के मान से डाला जा रहा है। जिससे यह सी सी अधिक समय तक नही टिकेगी। गौर करने वाली बात यह है कि अभी सी सी का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नही हुआ और जगह जगह से यह सी सी दरकने लगी है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस सी सी की मोटाई 4 से 5 इंच मोटी की जा रही जो अत्यंत ही काम है। सी सी डालने से पहले कुओ का छर्रा से पुराई की जा रही है। एवं सीमेंट गट्टी में क्रेशर की काली डैश मिलाई जा रही है जिससे सी सी काली दिखे और लगे कि सीमेंट की मात्रा अधिक है। जबकि सीमेंट की मात्रा वास्तविकता में कम है। ग्रामीणों द्वारा इस सी सी में हो रहे घपले का विरोध किया तो पंचायत के कर्ताधर्ताओं ने इनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कर दी।
इनका कहना है
टीम गठित कर मामले की जांच कराती हूँ , अगर मानकताओ का पालन नही किया गया तो सबंधितो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
नविता शिवहरे सी ई ओ खनियाधाना
हमारी ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यो में मनकताओ का पूर्ण पालन किया गया है।
राघवेंद्र सिंह चौहान सचिव ग्राम पंचायत नोहरा
हमारे मजरे पर सी सी निर्माण हुआ है वह अत्यंत ही घटिया क्वालटी का हुआ है।
अजब सिंह लोधी ग्रामीण ग्राम पंचायत नोहरा

हमारे मजरे पर सी सी निर्माण हुआ है वह अत्यंत ही घटिया क्वालटी का हुआ है। 




Be First to Comment