Press "Enter" to skip to content

लुकवासा बाजार से मीट मार्केट हटवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दिया अल्टीमेटम

कोलारस। कोलारस अनुविभाग के लुकवासा
में व्यस्त बाजार के बीचों स्थित मास, मुर्गे, मछली, अण्डे, बकरे की दुकानों को हटवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल खण्ड लुकवासा के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी कोलारस को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यह दुकानें अवैध रूप से शासकीय जमीन पर कब्जा कर संचालित की जा रही हैं। दुकानदारों के द्वारा मांस के अवशेष को रोड किनारे बाजार में ही फेंक दिया जाता है जिससे आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार तो इन कुत्तों का शिकार स्कूली बच्चे बन चुके हैं। इसी मार्केट से होकर उपस्वास्थ्य केन्द्र सहित कई व्यस्त कॉलोनियों के लिए रास्ता जाता है। बाजार में दुर्गंध फैली रहती है जिससे यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 15 दिनों में मीट मार्केट को बाजार से बाहर स्थापित नहीं करवाया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!