Press "Enter" to skip to content

कोलारस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा 10th CBSE में रहे अब्बल

कोलारस। मंगलवार को 10 वीं कक्षा के सीबीएसई परिणाम घोषित हुए जिसमें  कोलारस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। विद्यालय की अक्षिता जैन ने 473 (94.6 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान बनाया, वहीं सौरभ गुप्ता ने 94 प्रतिशत, सोम्या पाराशर ने 90.8 प्रतिशत, चिती जैन ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिवार का रोशन रोशन किया है।  स्कूल संचालक अनिल ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के रिजल्ट 98 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। 36 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उतीर्ण की है। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार व संस्था के संचालक अनिल ठाकुर तथा प्राचार्य ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!