Press "Enter" to skip to content

शिकायतों की पोटली लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे जनप्रतिनिधि, चेतावनी—सुनवाई नहीं हुई तो शिकायती पोटली में लगाएंगे आग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी सामने आई है। शिकायतों की पोटली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी मंगलवार की जनसुनवाई में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में ही अपनी शिकायतों की पोटली में आग लगा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में बहिष्कार जैसे कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा।

मनीराम लोधी का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इससे आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और जनसुनवाई में क्या कार्रवाई होती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!