Press "Enter" to skip to content

करेरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील: 1650 क्विंटल अनाज जब्त, दस्तावेजों में मिली अनियमितताएं / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोदामों को सील कर दिया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान राधेश्याम ट्रेडर्स और कृष्णा ट्रेडर्स के गोदामों में भारी मात्रा में अनाज का स्टॉक मिला। जांच में कुल करीब 1650 क्विंटल अनाज बरामद हुआ, जिसमें 1200 क्विंटल गेहूं, 200 क्विंटल ज्वार और 250 क्विंटल मूंगफली शामिल है।

निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल दोनों गोदामों को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध भंडारण और मंडी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!