कोलारस। कोलारस कस्बे में बस स्टेण्ड के पास स्थित जैन स्थित जैन एसटीडी के नाम से अंकित जैन की मोबाइल की दुकान पर धाबा बोल दिया। चोर यहां से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए। खासबात यह है कि बस स्टेण्ड पुलिस का गश्त पॉइंट भी है, चोरों ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है उससे पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है।
जानकारी के अनुसार अंकित जैन की बस स्टेण्ड पर मोबाइल की दुकान है। रात्रि में वह 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। आज अलसुबह अंकित के मोबाइल पर उसके एक मित्र का कॉल आया कि तेरी दुकान के ताले टूटे हुए हैं, इस बात को सुनकर अंकित तुरंत दुकान पर आया जब दुकान के अंदर देखा तो चोर दुकान से बड़ी-बड़ी कंपनियों के मोबाइल चोरी कर ले गए। अंकित के अनुसार चोरी गए मोबाइलों की कीमत दो से ढाई लाख के बीच में है। फरियादी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक डॉग को भी मौके पर लाया गया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
इनका कहना है
- दुकान से दो से ढाई लाख की चोरी हुई है। महंगे-महंगे मोबाइल चोरी चले गए हैं जैसे ओप्पो, माइक्रोमैक्स। यह रात की घटना है क्योंकि रात 10 बजे तक तो मैं दुकानदार पर रहता हूं। मैंने इसकी पुलिस में शिकायत की है।
अंकित जैन, दुकानदार
क्या कहते हैं अधिकारी
- रात्रि में आंधी तूफान के कारण रात्रि 12 से 5 बजे तक लाइट गुल रही। मैंने गश्त पॉइंट का पूरा चार्ट मंगवाया है दिखवाया जा रहा है कि कौन ड्यूटी पर था और किसने लापरवाही बरती है।
सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी कोलारस






Be First to Comment