शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने एक विवाहित युवती की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति, ससुर व जेठ-जिठानी दहेज में टीवी, बाइक और 70 हजार रुपए मांगे रहे थे। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी रवि गोस्वामी उम्र 23 वर्ष निवासी तेरही ने कोलारस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ससुराल चंदेनी गांव में है। 28 अप्रैल 2017 को उसकी शादी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। टीवी, बाइक व 70 हजार रुपए नगद मांगे जा रहे थे। पिता के निधन के बाद मां दहेज की रकम जुटाने में सक्षम नहीं थी। प्रताडऩा से तंग आकर थाने आना पड़ा। पुलिस ने आरोपी पति रवि, सास रामप्यारी, जेठ भरत, सरदार और जिठानी रेखा व ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 





Be First to Comment