Press "Enter" to skip to content

माँ ने बेटे के रंग में भंग डाली तो साले के साथ मिलकर कर दी लात घूसों से मारपीट

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना पुलिस ने वृद्ध मां की फरियाद पर आरोपी बेटे व उसके साले के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मां ने दाल-रोटी खाने को कहा था, लेकिन बेटा शराब पीकर घर पर ही अपने साले के साथ पार्टी मनाना चाहता था। 
जानकारी के अनुसार कमलो पत्नी प्रभु जाटव उम्र 70 साल निवासी वार्ड 9 कोलारस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा धनीराम अपने साले राकेश जाटव के साथ शनिवार की सुबह 9 बजे घर पर मौजूद था। शराब के नशे में धनीराम पार्टी मनाना चाहता था। लेकिन कमलो ने दाल-रोटी बनाकर खिलाने की बात कही। इसी बात पर मुंहवाद हो गया और दोनों ने मिलकर लात घूसों व डंडे से कमलो की मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!