बदरवास एवं इंदार थानों में शीघ्र होंगे इस्पेक्टर तैनात

हरीश भार्गव/ शीलकुमार यादव, कोलारस-बदरवास-कोलारस परगने के अंतर्गत तीन इंस्पेक्टर रेंक के थाने, दो सव इस्पेक्टर रैंक के थाने तथा एक सव इस्पेक्टर रेंक की पुलिस चौकी शामिल है। पुलिस महकमे में जारी फेर बदल के क्रम में एक थाने पर तीन वर्ष या एक चुनाव कराने बाले निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय सहित कोलारस परगने के अनेक थाना प्रभारियो के स्थानांतरण जारी है। स्वयं पुलिस अधिक्षक का स्थानांतरण हो जाने तथा इस्पेक्टर रेंक के अधिकारियो के पदभार ग्रहण करने में हो रहे विलम्ब के कारण कोलारस अनुविभाग के तीन इस्पेक्टर रेंक के थाने एक – एक कर खाली हो गये। कोलारस परगने का इंदार पुलिस थाना जहां कई माह से इस्पेक्टर की जगह सव इस्पेक्टर के द्वारा पुलिस थाने का संचालन किया जा रहा है।

उसके बाद बदरवास पुलिस थाने से भी उप चुनाव के बाद इस्पेक्टर सुनील शर्मा के स्थानांतरण के बाद प्रभारी के रूप में रामेश्वर शर्मा एवं बर्तमान में राजेन्द्र शर्मा सव इस्पेक्टर बदरवास पुलिस थाने की कमान संभाले हुये है। वहीं उप चुनाव के पूर्व कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा का स्थानांतरण पहले टीकमगढ उसके बाद संसोधन आदेश के क्रम में अवनीत शर्मा को कोलारस से गुना जिले के लिए स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया। जिसका पालन करते हुये मंगलवार को कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा गुना पुलिस लाईन के लिए रवानगी डाल चुके है। जिनकी आज कोलारस में पुलिस महकमे द्वारा विदाई पार्टी भी रखी गई है। नये पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद बदरवास पुलिस थाने में इस्पेक्टर की तैनाती ग्वालियर से स्थानांतरित होकर आये इस्पेक्टरो में से किये जाने की संभावना है। मंगलवार को कोलारस थाना प्रभारी अवनीत शर्मा के रिलीव हो जाने के बाद थाना प्रभारी का प्रभार सव इस्पेक्टर प्रथ्वीपाल सिंह परमार के पास आया है शीघ्र ही देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान कोलारस थाना प्रभारी का पदभार संभालने की जानकारी पुलिस सूत्रो से प्राप्त हो रही है। कोलारस परगने के रन्नौद, तेंदुआ, पुलिस चौकी लुकवासा के थाना प्रभारी भी फेर बदल में शािमल हो चुके है।






Be First to Comment