
हरीश भार्गव/ शीलकुमार यादव, कोलारस-बदरवास- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली 311 पोलिंगो पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस द्वारा भाजपा को पीछे छोडते हुये संगठन में तीन के स्थान पर चार अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इस क्रम में कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जहां पूर्व में कोलारस, बदरवास, रन्नौद में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष होते थे अब कोलारस में एक और नये ब्लॉक का निर्माण कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उददेश्य से किया गया है। जिसमें कोलारस ब्लॉक के आधे गांवो सहित खरई फोरलाईन क्षेत्र को मिला कर कांग्रेस संगठन द्वारा चौथे नये ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उददेश्य से अब कोलारस में तीन के स्थान पर नये चार ब्लॉक अध्यक्ष होगे। जिनके नाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी की सहमति पर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनी अंतिम मोहर लगा दी है। जिस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ द्वारा जुलाई माह में किसी भी समय घोषणा की जा सकती है। कांगे्रस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उददेश्य से कोलारस ब्लॉक को एक के स्थान पर दो भागो में बांटा गया है जिसमें दोनो क्षेत्रो के आधे आधे गांवो को शामिल किया गया है कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन के हिसाव से खरई – फोरलाईन एवं ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पहले ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत पडोरा बालो का नाम तय हो चुका है। वहीं कोलारस शहर एवं आधे गांवो को मिला कर कोलारस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भरत सिंह चौहान का नाम तय हो चुका है। वहीं बदरवास शहर एवं आधे गांवो को जोड कर बदरवास के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में योगेन्द्र यादव एजवारा बालो का नाम तय हो चुका है। वहीं रन्नौद क्षेत्र एवं ग्रामीण गांवो को शामिल कर रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में शिवनंदन पडरया का नाम तय माना जा रहा है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसियो को जिला कार्यकारणी में शामिल करने की संभावना
कोलारस विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ माना जाता है गुना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली जिले की तीन विधानसभाओ में शिवपुरी, पिछोर, कोलारस की हम बात करें तो कोलारस विधानसभा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतो से कांग्रेस को बढत दिलाने का कार्य करती है। इसी कारण जिले में कोलारस के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का प्रभाव यानि की वर्चस्व कायम रहता है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के तीन बर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जो कि नये अध्यक्षो की घोषणा के साथ पूर्व कहलायेगे इन्हे कांग्रेस की जिला कार्यकारणी में जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव की सहमति पर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कार्यकारणी में शामिल किया जा सकता है जिनमें सौहन गौड ब्लॉक अध्यक्ष कोलारस, आजाद वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास, विपिन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रन्नौद, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी, कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, सांसद प्रतिनिधि हरिओम रघुवंशी, राजेश यादव एजवारा बाले, सुमित यादव दीघौद बाले, राजकुमार यादव दीघौद बाले, धमेन्द्र जैन कोलारस, बल्ली ठेकेदार बदरवास, जयकिशन केवट मण्डी अध्यक्ष रन्नौद, प्रहलाद यादव राजगढ बाले, रामभरोसी शर्मा लुकवासा बाले, मांगीलाल शर्मा सेसई बाले, ओपी भार्गव कोलारस, डॉ. श्रीवास्तव खरई बाले, ब्रजेश बंसल राई बाले, हरिशंकर चौबे सरजापुर बालो के नाम क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाध्यक्ष की सहमति पर जिला कार्यकारणी, ब्लॉक कार्यकारणी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल किये जाने की बात कांग्रेस के सूत्रो से निकल कर सामने आ रही है।






Be First to Comment