
अतुल जैन, बामौर कलाँ। बामौर कलां में भिंड भोपाल स्टेट हाइवे पर स्थित शा प्रा/मा शाला के हालात दयनीय है चारो ओर गन्दगी आवारा पशुओं सुअरो कुत्तो का जमाबाड़ा लगा रहता है चारो ओर से बाउन्ड्री टूटी पड़ी वही मध्यान्ह भोजन भी वही बनता है रसोई में भी सुअर घुस जाते है पानी की निकासी न होने से पानी मे मच्छर पैदा हो रहे है फिर भी मातहत तमाशबीन बने हुये है ।दो दिन से गाय मरी पड़ी किसी ने उठवाने की कोशिश नही की बल्कि सड़ांध और दुर्गंध आने से रुमाल से मुंह ढकते नजर आये मौसम की मार उमस भरी गर्मी से बच्चे यदि बीमार हुये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।वर्षोंसे यहा न बृक्षारोपण किया गया इसमें स्टाफ और जनप्रतिनिधियो ने भी कोई रुचि नही ली ।शासकीय स्कूल है जहाँ गरीबो के बच्चे पढ़ते शायद इसलिये कोई रुचि नही लेता ।स्कूल को चारों ओर से अतिक्रमण कर रखा है पास में मांस की दुकानें लगी है बाउन्ड्री से लगकर गुटखा सिरगेट बिक रही है कोई नही रोकता न स्कूल स्टाफ औऱ न ही प्रशासन आमजन ने मांग की जिलाधीश महोदय ही कोई कार्यवाही करे तभी सही हो पायेगा।







Be First to Comment