भेजा एक माह की छुट्टी पर, ग्रामीण अंचल के लोग जिला मुख्यालय पर रजिस्ट्री कराने को मजबूर
विवेक व्यास, कोलारस। कोलारस की जनता काफी समय से सत्ताधारी पार्टी भाजपा से वर्तमान में पदस्थ सब रजिस्टार को हटाने की माँग कर चुकी है।वही जनता को उल्लू बनाने के लिए कोलारस रजिस्टार को 1 माह की छुट्टी पर भेज दिया गया। उसके स्थान पर पदस्त रजिस्टार कौरव ने जमकर रजिस्ट्री की। वही फिर वही रजिस्टार को कोलारस की कमान सौंपी दी और जनता से हार का बदला लेने का भाजपा ने मन बना लिया। विगत 3 माह से कोलारस रजिस्टार कार्यालय की कार्यप्रणाली काफी चिंतनीय है। न तो कार्यालय का खुलने का समय न अधिकारी बैठने का समय केवल बाबू मक्खी मारते रहते है।
लगातार 4 माह से कोलारस की रजिस्ट्री शिवपुरी में हो रही है और स्र ह्म् शिवपुरी सब जानते हुए भी समाधान नहीं कर पा रहे है। कोलारस के वरिष्ट अधिकारी भी उक्त समस्या को नजरअंदाज कर रहे है। जनता कोअपनी जमीन वेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कोलारस के बकिलों ने कई वार इसका विरोद किया लेकिन यहां सुनवायी करने वाला कोई नही है।
कांग्रेस के नेता भी केवल महाराज के आने पर ही जागते है सिंधिया के जाते ही सब जनता से पीठ कर लेते हैं।भाजपा को उक्त प्रकार की अराजक स्तिथि क्यों दिखाई नही देती ।
शिवपुरी में भी शिवपुरी और कोलारस की रजिस्ट्री होने से कोलारस के पक्षकारों को काफी समय तक वहाँ रूकना पड़ता है। कई सौदे लाखों रुपये के होते है जिनका भुकतान विक्रता को क्रेता द्वारा शिवपुरी में ही किया जाता है जिससे रास्ते मे लूट का भी डर बना रहता है।
कई उम्रदराज़ पक्षकार होने से भी बहुत परशानी होती है। दिव्यांगों के लिए तो शिवपुरी जाना काफ़ी परेशानी भरा काम रखता है। इन प्रकार की अव्यवस्था कोलारस में आज की नही महीनों से चल रही है पूरा भाजपा शासन कोलारस था उस समय भी ये मामला चुनाव में काफी वकीलों द्वारा उठाया गया लेकिन अति विश्वास में भाजपा ने उस पर ध्यान नही दिया परिणाम मुह की खानी पड़ी।अभी आम चुनाव भी आ रहे है और जनता बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है।
इस प्रकार की घोर अव्यवस्था में भी भाजपा के चिन्दी कहते नही थकते फिर भाजपा फिर शिवराज और कोलारस की जनता कह रही है फिर भाजपा फिर करारी हार।







Be First to Comment