
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत केपीएस स्कूल के पीछे फोरलाइन बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक अलसुबह 5.45 बजे अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि मोहम्मद निसार पुत्र नूरा मुसलमान उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आजाद पुत्र हसन खां निवासीगण ग्राम नंदेरा थाना गासासिटी जिला भरतपुर राजस्थान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को ट्रक से बाहर निकलवाकर 100 डायल की मदद से कोलारस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी भेज दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन कारणों के चलते हुआ, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह का समय होने के कारण शायद ड्रायवर को नींद का झोंका आया हो और उसने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment